नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण में भव्य पशु मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण में भव्य पशु मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर

😊 Please Share This News 😊

सायला- ( प्रियंक दवे ) । उपखंड मुख्यालय स्थित कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में आगामी 15 से 19 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले भव्य पशु मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जालोर जिले के पशुपालकों की एक जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले को ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक में वरिष्ठ जनो ने कहा कि यह पशु मेला केवल पशु खरीद-फरोख्त तक सीमित न रहकर पशुपालकों की संस्कृति, परंपरा और आजीविका का बड़ा मंच बनेगा। मेले के माध्यम से उन्नत नस्लों के पशुओं का प्रदर्शन, पशुपालकों को नई जानकारी और आपसी संवाद का अवसर मिलेगा।

13 जनवरी को होगी बड़ी बैठक, जिलेभर से पशुपालक होंगे शामिल

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 जनवरी 2026, मंगलवार को एक और विशाल बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जालोर जिले के सभी तहसीलों और गांवों से अधिक से अधिक पशुपालकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।

मजबूत कार्यकारिणी व विस्तारित पशु विक्रय समिति

1. आगामी बैठक में कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार कर जिलेभर के प्रतिनिधि पशुपालकों को जोड़ा जाएगा।

2. पशु विक्रय समिति को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि पशु खरीद-फरोख्त पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

3. मेले में बाहर से आने वाले पशुपालकों के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था करने पर सहमति बनी।

भव्य स्वरूप देने की रूपरेखा तैयार

1. बैठक में पशु मेले को आकर्षक व सुव्यवस्थित बनाने हेतु:

2. पूरे मेला परिसर की व्यापक साफ-सफाई,

3. अलग-अलग श्रेणी के पशुओं के लिए विशेष पशु द्वार,

4. श्रद्धालुओं व आगंतुकों के लिए भव्य प्रवेश द्वार,

5. बैठने, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

पशुपालकों ने एकमत होकर कहा कि यह पशु मेला जालोर जिले की पहचान बने, इसके लिए सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे और आयोजन को ऐतिहासिक व यादगार बनाया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष उत्तम सिंह जीवाणा, उपाध्यक्ष मंगलसिंह सायला, महासचिव हड़मतसिंह सोढा, प्रवक्ता रविंद्रसिंह राणावत, नारायण सिंह रेवताड़ा, बलवंत राजपुरोहित, मंगलाराम देवासी, हुकम सिंह कोमता, गुलाबसिंह, करण सिंह, ईश्वर सिंह, सुरेश, भंवरसिंह, मदन सिंह, नरपत सिंह, विजय सिंह, नवनीत दवे, अमर सिंह सोढ़ा, वागाराम देवासी, भवानी सिंह, आकाश, दीपाराम देवासी, बाबूसिंह, माधूसिंह, राजूभाई, हरसन भाई, जबरसिंह, मदन सिंह सहित कई पशुपलक मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!