नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर जिले में पर्यटन विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण स्थलों की करवाई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर जिले में पर्यटन विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण स्थलों की करवाई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी

😊 Please Share This News 😊

पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन की दृष्टि से जिले के महत्वपूर्ण स्थलों को किया जायेगा प्रमोट
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाई जा रही है।पर्यटन विभाग की टीम द्वारा अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान 18 से 20 सितम्बर तक जालोर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों, पुरातात्विक महत्व की संरक्षित इमारतों, किलों, प्राचीन छतरियाँ व दरवाजें, धार्मिक पर्यटन स्थलां, ग्रेनाइट उद्योग, प्राकृतिक स्थलों, हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योग, जालोर की ग्रामीण जनजीवन एवं लोक संस्कृति इत्यादि की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई।

पर्यटन विभाग जयपुर की टीम में चंदन शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार सैन व सुरेन्द्र सिंह द्वारा 18 से 20 सितम्बर तक जिले में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिरे मंदिर, तोपखाना, जहाज मंदिर माण्डवला, भाद्राजून की छतरियाँ, जालोर दुर्ग, सुन्देलाव तालाब, लेटा का खेसला उद्योग, कैलाश धाम बिशनगढ़, हनुमान मंदिर कानीवाड़ा, कलेक्ट्रेट परिसर जालोर, ग्रेनाइट उद्योग, भाण्डवपुर जैन तीर्थ, 72 जिनालय भीनमाल, महाकवि माघ एवं ब्रह्मगुप्त पैनोरमा, क्षेमंकरी माता मंदिर भीनमाल, जाकोब तालाब भीनमाल, जैन कीर्ति स्तंभ भीनमाल, वराहमंदिर भीनमाल, कोटकास्तां दुर्ग, भीनमाल का जूती उद्योग, आपेश्वर महादेव मंदिर रामसीन, सुन्धा माता मंदिर व रोप-वे, खोडेश्वर महादेव मंदिर, जावीया के प्राकृतिक स्थलों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई।

जिले के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा फोटो व वीडियो शूट करवाये गये हैं, इससे जिले की संस्कृति, विरासत एवं नवीन संभावनाओं से युक्त पर्यटन स्थलों की पहचान में मदद मिलेगी।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि पर्यटन विभाग की इस पहल से जिले में पर्यटन की संभावनाएँ बढ़ेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!