छीपा समाज द्वारा एक शाम नामदेव महाराज के नाम भजन संध्या आज
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-शहर के भास्कर भवन के परिसर में आयोजित श्री नामदेव ज्ञानोदय उत्सव के तहत गुरुवार की संध्या भव्य भजनों से नामदेव महाराज को याद किया जाएगा। संस्था के मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि श्री नामदेव सेवा मंडल भीनमाल के द्वारा एक शाम नामदेव महाराज के नाम, बसंत पंचमी व नामदेव ज्ञानोदय उत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध युवा भजन गायक आकाश बंजारा व उनकी टीम नामदेव महाराज के भजन व गीत पेश करेगी। शहर में आयोजित नामदेव ज्ञानोदय उत्सव में अनुपम श्रृंगार, नामदेव रसोई, इत्र वर्षा, भोग, सवामणी आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र व जिले के विभिन्न क्षेत्रों से छीपा समाज के समाजबंधु भक्ति संध्या में करेंगे शिरकत । नामदेव भक्तों के लिए नामदेव रसोई के तहत प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
