नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार पीएम नरेंद्र मोदी से हुईं शिष्टाचार भेंट – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार पीएम नरेंद्र मोदी से हुईं शिष्टाचार भेंट

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर/नई दिल्ली- मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को सपरिवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच संसद भवन में आधे घंटे से भी अधिक समय तक हुई, मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पुरोधा बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की राष्ट्र भक्ति, आदर्श जीवन मूल्यों को भारत की धरोहर और प्रेरणा पथ बताया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेवाड़ (राजमहल उदयपुर) आने का न्यौता दिया, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के प्रति अपनत्व प्रकट किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहिचान के लिए शुभकामनाएं संप्रेषित कीं। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर उड़ीसा में भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम और पटना-बालांगीर रियासत के महाराजा कनकवर्धन सिंह देव, सासू माँ भाजपा से पांच बार सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!