महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में दी जानकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 6 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रामदेव कॉलोनी जालोर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित बनाए गए कानूनों के विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 4 से 8 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम, महिलाओं की उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पुरस्कार एवं माता यशोदा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट द्रौपदी भंडारी ने बालिकाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु विभाग के अधीन संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के विषय में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 एवं 112 के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान एएनएम अनसी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा मीणा, आशा सहयोगिनी दमयन्ती, सहायिका ललिता सहित महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
