जैन साहित्य संगम के आयोजन को लेकर हुई चर्चा
|
😊 Please Share This News 😊
|

उदयपुर– भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र-प्रदेशाध्यक्ष, जैन अल्पसंख्यांक महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी “एसबी” का उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम संस्थान की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन “हर्षदर्शी” ने भावभीना अभिनंदन किया।
इस अवसर पर साहित्यिक सत्संग के साथ देश, समाज हित में आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया । जैन एकता के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रमों में जैन साहित्य संगम संस्थान की सहभागिता सुनिश्चित करने रूपरेखा बनाई गई।
श्री भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम संस्थान द्वारा जैन कवि-साहित्यकारों के उत्थान-उन्नयन और उत्कर्ष के लिए किए जा रहे बहुआयामी साहित्यिक गतिविधियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया । आपने राष्ट्रीय अध्यक्ष “हर्षदर्शी” के नेतृत्व में आगामी अधिवेशन व आयोजन संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि श्री भंडारी पूना से उदयपुर में आयोजित विराट भेरव भक्ति संध्या में विशेष अतिथि के रूप में पधारे थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
