जीनगर समाज राष्ट्रीय एकीकरण महासभा भारत की नई कार्यकारिणी का गठन
|
😊 Please Share This News 😊
|

रामदेवरा-जीनगर समाज में आपसी एकता, सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय एकीकरण जीनगर समाज” की नई कार्यकारिणी का गठन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्य, वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।इस महत्वपूर्ण अवसर पर सर्वसम्मति से समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लोकेश परमार जी, महासचिव ओम प्रकाश बागड़ी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिसोदिया को नियुक्त किया गया। उनके सामाजिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बनने के पश्चात उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। एकीकरण सेवक महेश सोनगरा, ताराचंद सोलंकी, अनिल चौहान, कृपाल पंवार, किशोर डाबी,दीनदयाल सोलंकी, ताराचंद पंवार, पन्नालाल चौहान, रवि राठौर, श्याम सांखला, वगताराम आर्य, किशन खत्री, कमल चौहान, मंजू खत्री, अशोक सोलंकी, मनसुख चौहान आदि ने राष्ट्रीय स्तर समाज को आगे बढ़ाने में सहभागी रहे कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह कार्यकारिणी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाएगी।अंत में सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।मीडिया प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि निश्चित रूप से जीनगर समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
