नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोवा स्थित मेसर्स जीएसएल में नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाज (यार्ड 1280, शाची) को लॉन्च किया गया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गोवा स्थित मेसर्स जीएसएल में नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाज (यार्ड 1280, शाची) को लॉन्च किया गया

😊 Please Share This News 😊

पणजी-गोवा में श्रीमती शगुन सोबती द्वारा नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती की उपस्थिति में 11 नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाजों (एनजीओपीवी) में से पहले जहाज 1280 (शाची) को 31 मार्च 2026 को मेसर्स जीएसएल में लॉन्च किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन नौसैनिक परंपराओं के साथ किया गया। इस अवसर पर नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।एनजीओपीवी का निर्माण दो शिपयार्डों (जीएसएल, गोवा और जीआरएसई, कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से निर्मित ये जहाज रक्षा, निगरानी, ​​खोज एवं बचाव, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा, समुद्री आपदा जोखिम प्रबंधन (एचएडीआर) और समुद्री लूट विरोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा 10 ओपीवी/एनओपीवी की संख्या को बढ़ाएंगे। इन जहाजों के नाम देश की पौराणिक कथाओं से लिए गए हैं, जिनमें से पहले जहाज (पूर्व-जीएसएल) का नाम शाचीरखा गया है, जिसका मतलब है सहायता प्रदान करने वाला। एनजीओपीवी के प्रतीक चिन्ह में सप्तर्षि तारामंडल और एक लाल एवं सफेद प्रकाशस्तंभ दर्शाया गया है।नौसेना द्वारा स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में उठाया गया यह एक और महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत सरकार

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(3)46IS.jpegके आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(2)Q282.jpeg

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!