हनुमान जयंती घोसुण्डा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
|
😊 Please Share This News 😊
|

घोसुण्डा– घोसुण्डा कस्बे में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन कलंत्रियो के हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी मंदिर में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ हवन महाप्रसाद का आयोजन किया गया हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को घोसुण्डा पुरी तरह भक्तिमय रंग में रंग नजर आया सुबह की विशेष महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर लगातार जारी रहा मंदिर के कपाट खुलते ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया श्रद्धालु हाथों में नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर “जय श्री राम और “जय बजरंगबली के साथ दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामनाएं की मंदिर में विशेष रूप से सिंदूर का चोला चढ़ाया गया कलंत्रियो के हनुमान जी मंदिर की मान्यता को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था मान्यता है कि यहां हनुमान जी की “दरबार” लगती है, जहां भक्त अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
