भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमांडू-नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी, काठमांडू में 24 वे
तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक विभिन्न धार्मिक आयोजनो के साथ बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया।कार्यक्रम मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातःकाल में भगवान जी की प्रतिमाओ को मंदिर प्रांगण में जोरदार जयकारों के साथ तीन बार परिक्रमा लगाई गई एवं उसके बाद में श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन पाठ संपन्न हुए। प्रभात फेरी में श्री जी की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें श्रावक श्राविकाओं द्वारा भगवान महावीर के संदेश बैनर, जैन ध्वजा अपने हाथों में लेकर एवं ज़ोरदार महावीर के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के इस पावन अवसर पर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज, आचार्य श्री श्रुत सागर जी महाराज एवं गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी का मंगल आशीर्वाद संदेश भी प्राप्त हुआ जिनका अर्चना सभा में वाचन भी किया गया।इस कार्यक्रम बैंड बाजा के साथ विभिन्न झांकियां भी निकाली गई। प्रभात फेरी जुलुश में पुरुष वर्ग सफेद कपड़ों में एवं महिलाएं पीली साड़ियों में थी।
इस पावन अवसर पर संध्या काल में 108 दीपकों से संगीतमय महाआरती की गई।तत्पश्चात नमोकार महामंत्र के पाठ, धार्मिक हाऊजी भक्तिमय भजन आदि ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष
रोशनी और सजावट से आलोकित किय गया। एवं भगवान महावीर के जयकारों से गुजायमान रहा। सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव पूर्वक उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।कार्यक्रम के समापन पर अल्पाहार भी रखा गया।
इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन,सदस्य प्रदीप जैन,अंकित सरावगी, संजय काला, राकेश काला, प्रशांत कासलीवाल सहित दिल्ली से आए तीर्थयात्री एवं
स्थानीय जैन समाज के गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे।अंत में अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावको एवं
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
