उदयपुर में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन
|
😊 Please Share This News 😊
|

उदयपुर, 5 अप्रैल 2026 – उदयपुर हाथीपोल में श्री गणपति प्लाजा पर राष्ट्रीय एकीकरण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एकीकरण के राष्ट्रीय के अध्यक्ष की माताजी इंदिरा परमार महेश सोनगरा ताराचंद सोलंकी किशन खत्री ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया।उद्घाटन समारोह में महासचिव ओम प्रकाश डाबी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी योजनाओं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार और समाज में सकारात्मक योगदान देने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी कराई गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी काफी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन और भी सफल रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के उपरांत मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने लोकेश परमार को फोन के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार यह आयोजन न केवल एक कार्यालय के उद्घाटन तक सीमित रहा, बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाने का माध्यम बना कार्यक्रम में गोपाल चौहान बाबूलाल चौहान प्रेम शंकर पवार रमेश बायड जमनालाल टांक अंजना चौहान वीरेंद्र चौहान महेंद्र चितारा कमलेश पवार पूंजीपति दिव्यांश चुंडावत काजल चुंडावत मानसी परमार मुकेश परमार चंद्रप्रकाश सांखला भरत सांखला चेतन चौहान किरण बाला जीनगर अंशु चुंडावत सुशीला देवी पंवार इंदिरा परमार मनोज गहलोत संतोष चौहान शीतल चुंडावत रेखा सोलंकी नवीन सोलंकी और किशन जी खत्री बीकानेर से कैलाश जी आसेरी गंगानगर से किशन खत्री जी पी एफ और राष्ट्रीय एकीकरण टीम से महेश सोनगरा ताराचंद सोलंकी जोधपुर और एकीकरण राष्ट्रीय टीम से महासचिव ओम जी डाबी लक्ष्मी नारायण सिसोदिया जोधपुर से कोषाध्यक्ष सभी कार्यालय के उद्घाटन में मौजूद रहे
मंच का और स्वागत का संचालन अशोक जी खत्री उदयपुर ने किया
महेश जी सोनगरा ने अपना उद्बोधन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
