नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का 135 वा जयंती समारोह मनाया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का 135 वा जयंती समारोह मनाया

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल व मुख्यालय के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को अरावली सभागृह, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी, जयपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एल बैरवा ने की एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री रवि कुमार जैन व एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री टी आर मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।समारोह के दौरान सुश्री पार्वती वर्मा व उनकी टीम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं महात्मा ज्योतिराव फुले व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर एक मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों व नाटक के कलाकारों के बेहतर प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक महोदय ने इक्यावन हजार रुपये के पुरुष्कार देने की घोषणा की तथा एसोसिएशन की जोनल कार्यकारिणी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्यारह-ग्यारह हज़ार रुपये के परुष्कार देने की घोषणा की।समारोह में प्रधान कार्यालय के समस्त विभाध्यक्ष व अन्य अधिकारीयों-कर्मचारियों एवं मंडल कार्यालय के समस्त शाखा अधिकारीयों व अन्य शाखा अधिकारीयों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हजारों की संख्या में भाग लिया।श्री राम सिंह राष्ट्रीय ऑडिटर व ज़ोनल अतिरिक्त सचिव, श्री विनोद कुमार मीना जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व मंडल सचिव, श्री घासी राम नरेडिया जोनल कोषाध्यक्ष, श्री राम बाबू लाल गौतम जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, श्री खेम राज मीना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, श्री रामू लाल बैरवा मंडल कोषाध्यक्ष, श्री भगवान सिंह मुख्यालय शाखा सचिव, श्री रामधन मीना मुख्यालय शाखा कोषाध्यक्ष व जयपुर मंडल की शाखाओं के पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का साफा पहनाकर, शॉल, बुके व् मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।समारोह का सञ्चालन मंडल सचिव विनोद कुमार मीना ने किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सञ्चालन मंडल अध्यक्ष रामबाबू लाल गौतम ने किया।कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भीम भोज आयोजित हुआ जिसमे लगभग 1500 लोगो ने भीम भोज का आनंद लिया।उक्त समारोह को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!