भारतीय जनता पार्टी, अजमेर देहात द्वारा आयोजित “जिला प्रशिक्षण” शिविर में सांवलाराम देवासी ने सहभागिता की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

पुष्कर-पुष्कर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, अजमेर देहात द्वारा आयोजित “जिला प्रशिक्षण” शिविर में भीनमाल के सांवलाराम देवासी ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संगठन की वैचारिक दृढ़ता, कार्यकुशलता और प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सेवाभाव को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाना प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।ऐसे प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति और अधिक जागरूक, सक्रिय तथा प्रतिबद्ध बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान राजस्थान सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ जी चौधरी,कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल जी,मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत जी, ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह रावत जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गैना जी,
भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत जी,
सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
