सफलता की कहानी,आहोर उपखण्ड अधिकारी ने 7 वर्षीय सविता को सुपुर्द किया श्रवण यंत्र,अब उसे कानों से सुनाई देगा
|
😊 Please Share This News 😊
|

आहोर-राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में कानों से सुनाई नहीं देने के परिवाद पर लालाराम बावरी की 7 वर्षीय पुत्री सविता को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष अजीतपुरा निवासी लालाराम पुत्र जोगाराम बावरी ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री सविता को कानों से नहीं सुनाई देने के संबंध में परिवेदना प्रस्तुत की। जिस पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक व जिला चिकित्साधिकारी (ई.एन.टी.) से वार्तालाप कर सविता पुत्री लालाराम को श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय आहोर में बालिका सविता को श्रवण यंत्र सुपुर्द किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोर सिंह, बालिका के पिता लालाराम उपस्थित रहे।
बालिका सविता के पिता लालाराम ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि श्रवण यंत्र लगने से अब मेरी पुत्री सविता को सुनाई देने लगेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
