प्लेडियम जालोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ SMBCL-2026
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-प्लेडियम जालोर में आयोजित स्विंगिंग मास्टर्स बॉक्स क्रिकेट लीग (SMBCL 2026) का सफल समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स टीम ने गुरुकृपा वॉरियर्स को हराकर SMBCL-2026 की ट्रॉफी अपने नाम की।इस टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि इसका सफल आयोजन और संचालन मात्र 15 वर्षीय आदित्य और शिवांग द्वारा किया गया। कम उम्र में दोनों युवाओं ने टीम रजिस्ट्रेशन, मैच शेड्यूल, स्पॉन्सर व्यवस्था, स्कोरिंग और पूरे टूर्नामेंट का संचालन बेहद शानदार तरीके से किया, जिसकी सभी ने सराहना की।टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में मंजू सोलंकी, निशा कुट्टी, विनोद कुमार, सूर्यवीर सिंह वाघेला एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।टूर्नामेंट को सफल बनाने में Career Academy Group of Institution, Amithara Water एवं Krishna Lighting Solutions का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी स्पॉन्सर्स, अंपायर्स, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।आयोजन समिति के सदस्य कृष्णपाल सिंह, नकुल आचार्य, तनी मुथा, सिया शर्मा, प्रिंस पाल सोलंकी, हर्षु सुंदेशा, मिनित दवे, लोकेश बगरिया, पार्थ जैन एवं कार्तिक सोलंकी का भी विशेष सहयोग रहा।साथ ही टूर्नामेंट की शानदार
वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के लिए ख्याति मुथा का विशेष धन्यवाद दिया गया।समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। SMBCL-2026 जालोर
के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
