विशाल चिकित्सा एवं नेत्र चिकित्सा शिविर 21 मई को आयोजित किया जाएगा
|
😊 Please Share This News 😊
|

पावटा-सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री भगवान सहाय मीणा एवं स्वर्गीय श्रीमती प्रभाती देवी मीणा की पुण्य स्मृति में चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के माध्यम से विशाल चिकित्सा एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक21 मइ को पावटा शहर में आयोजित किया जाएगा इस शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की आंखों का ऑपरेशन जांच एवं हृदय रोग नाक कान गला रोग शिशु रोग के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरण की जाएगी यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव जगदीश सैन ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा द्वारा अपने सहयोगियों के माध्यम से इस शिविर का आयोजन महान विभूतियों की स्मृति में विगत 20 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें लाखों लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई है एवं हजारों लोगों की आंखों के ऑपरेशन निशुल्क करवाए गए हैं लगभग 15 शो रक्त यूनिट संग्रहण कर जरूरतमंद लोगों को बांटी गई है इस संस्था का उद्देश्य केवल जन सेवा ही रह गया है संस्था से जुड़े सैकड़ो लोगों द्वारा इस काम में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया जाता है शिविर की सफलता के लिए कल दिनांक 19 मइ को होटल चंद्र महल में संस्था के कार्यकर्ताओं की मीटिंग 4:00 बजे की गई है जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए समितियां का गठन किया जाएगा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
