नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 दिन 900 कि.मी पीछा और 300 सीसीटीवी खंगाल कर अंतरराज्यीय महिला चोर को किया गिरफ्तार – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 दिन 900 कि.मी पीछा और 300 सीसीटीवी खंगाल कर अंतरराज्यीय महिला चोर को किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

अजमेर के ज्वेलर्स शोरूम से 2 सोने की चेन चोरी का आरोप
जयपुर, 8, जून 2026। (कमलेश आमेटा संवाददाता)राजस्थान पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में, अजमेर पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं जांच का परिचय देते हुए अजमेर के नया बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में 30 मई को चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा किया है।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से महिला चोर 50 वर्षीय मनोरमा राजौरिया उर्फ कंचन को गिरफ्तार कर दो सोने की चेन बरामद की हैं।श्री अग्रवाला ने बताया 30 मई 2026 को अजमेर शहर के नया बाजार स्थित लालवानी जेम्स एंड ज्वेलर्स शोरूम में ग्राहक बनकर आए 3 आरोपियों ने दुकानदार एवं कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन चोरी कर ली थीं।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एव मुख्यालय श्री हिमांशु जांगिड़, पुलिस उप अधीक्षक वृत उत्तर शहर श्री शिवम जोशी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली श्री अनिल देव पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया।

दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के जरिए अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद विशेष टीम द्वारा लगभग 900 किलोमीटर पीछा करते हुए ग्वालियर में 4 दिनों तक गुप्त निगरानी की गई।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने फेरीवाले का भेष धारण कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित होने पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं निशानदेही पर चोरी की गई दोनों सोने की चेन बरामद कर ली गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। विशेष दल को कई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार में आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी है। यह गिरोह विभिन्न शहरों में ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाता है।

इस पुलिस दल में सहायक उप निरीक्षक श्री शिवलाल, पुलिस थाना कोतवाली कांस्टेबल श्री राजेन्द्र, श्री गोरधन, दिनेश कुमार, श्री गिरिराज शेषमा, श्रीमती प्रेम मीणा, श्री भीमराज श्री विनोद कुमार भी शामिल थे।

जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने कहा कि राजस्थान पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!