नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जून में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार,8 दिन में 70,735 चालान, ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जून में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार,8 दिन में 70,735 चालान, ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 12 जून।(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ने अब व्यापक असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य पुलिस और यातायात पुलिस ने अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, फर्जी नंबर प्लेट और अनाधिकृत लाल-नीली बत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए महज आठ दिनों में 70,735 प्रवर्तन कार्रवाई की हैं।
महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देश तथा महानिदेशक प्रशिक्षण एवं यातायात श्री अनिल पालिवाल एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीना के पर्यवेक्षण में यह राज्यव्यापी अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
गुरुवार को ही 10,858 वाहन चालकों पर कार्रवाई 
विशेष अभियान के तहत गुरुवार 11 जून को एक ही दिन में 10,858 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें-
• 4,119 वाहनों पर ब्लैक फिल्म,
• 2,716 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के मामले,
• 1,570 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन
° 1,088 वाहनों में अवैध बॉडी/चेसिस परिवर्तन
° 746 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर या हूटर
° 619 प्रेशर/एयर हॉर्न के मामलों में कार्रवाई की गई।
ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट बने सबसे बड़े उल्लंघन
4 जून से 11 जून तक चली कार्रवाई में सबसे अधिक मामले वाहन के शीशों पर लगी काली फिल्म (27,451) और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह (18,212) के पाए गए।
अभियान के दौरान कुल-
• 27,451 ब्लैक फिल्म,
• 18,212 फर्जी या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट,
• 9,734 अनाधिकृत शब्द-चिन्ह एवं लेखन,
• 6,790 अवैध मॉडिफिकेशन,
• 4,790 अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती/हूटर,
• 3,758 प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हर दिन बढ़ रही कार्रवाई की रफ्तार 
अभियान की शुरुआत 4 जून को 4,716 कार्रवाइयों से हुई थी, जो लगातार बढ़ते हुए 9 जून को 10,825 और 11 जून को 10,858 तक पहुंच गई। इससे स्पष्ट है कि जिला पुलिस और यातायात इकाइयों ने सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज कर दिया है।
सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं 
डीजी ट्रैफिक श्री पालीवाल का कहना है कि अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और फर्जी नंबर प्लेट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं। अभियान पूरे जून माह तक जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संदेश स्पष्ट है- सड़क पर स्टाइल नहीं, सुरक्षा सबसे पहले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!