नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुमारी डिंपल खत्री हत्याकांड के संबंध में पुलिस महानिदेशक, पंजाब को सौंपा ज्ञापन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कुमारी डिंपल खत्री हत्याकांड के संबंध में पुलिस महानिदेशक, पंजाब को सौंपा ज्ञापन

😊 Please Share This News 😊

चंडीगढ़-दिनांक 15 जून 2026 को अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा एवं जीनगर समाज, पंजाब के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुमारी डिंपल खत्री की नृशंस हत्या के प्रकरण में पुलिस महानिदेशक, पंजाब को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल में निम्न सदस्य उपस्थित रहे:
श्री लोकेश जी परमार – राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा, उदयपुर
श्री हेमेंद्र जी चौहान – अध्यक्ष, जीनगर समाज, उदयपुर
श्री हरिराम जी गहलोत – प्रदेश अध्यक्ष, जीनगर समाज, पंजाब, पटियाला
श्री दयाराम जी निर्वाण – प्रदेश सचिव, जीनगर समाज, पंजाब, पटियाला
श्रीमती सुचेता बागड़ी – स्वर्गीय कुमारी डिंपल खत्री की निकट संबंधी
श्री लकी गहलोत
श्री समरजीत सिंह बावा – मोहाली

ज्ञापन की मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं 
1. प्रकरण की जांच विशेष जांच दल से करवाई जाए।
2. सभी दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
4. परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए

पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन:
श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अमरजीत सिंह राय ने प्रतिनिधिमंडल को गंभीरतापूर्वक सुना एवं आश्वस्त किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस क्रम में उनके द्वारा एस.पी. पटियाला को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

जीनगर समाज को पूर्ण विश्वास है कि पंजाब पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई कर दिवंगत कुमारी डिंपल खत्री एवं उनके परिवार को न्याय दिलाएगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!