केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में एक बैठक में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर को हिंसा से मुक्त रखने और कानूनका शासन बहाल करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र शासितप्रदेश जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। स्वतंत्रतादिवस समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियानके प्रति अभूतपूर्व उत्साह का एक नया स्तर देखा गया।

श्री अमित शाह आतंकवादियों और अलगाववादियों का शून्य भयसुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किए जाने केनिर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज की समीक्षा की औरपिछली बैठकों में सुरक्षा एजेंडा के विभिन्न मदों पर हुई प्रगति कीसमीक्षा की ताकि आतंकवाद की घटनाओं को कम किया जा सकेऔर सिस्टम पर अलगाववादी नेटवर्क के प्रभाव का समाप्त कियाजा सके।

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों और पुलिस से आतंकवाद कासफाया करने के लिए कुशल और सुनियोजित आतंकवाद विरोधीअभियानों के माध्यम से समन्वित प्रयास जारी रखने का आह्वानकिया। बैठक में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा कीगई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर औरप्रभावी होनी चाहिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता जांचसुनिश्चित करने के लिए क्षमताओं में सुधार पर काम करना चाहिए।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिएआतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता, बढ़ावा देने औरबनाए रखने वाले तत्वों से युक्त टेरर इको-सिस्टम को पूरी तरह सेसमाप्त करने की आवश्यकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
