हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौतः सांचौर-चौरा मार्ग पर हादसा, भाई की शादी से वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे।
|
😊 Please Share This News 😊
|

बागोड़ा/भीनमाल-बागोड़ा थाना में पदस्थापित हेड कांस्टेबल हरिश कुमार की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना भारतमाला एक्सप्रेस वे पर सांचौर-चौरा के बीच हुई, जब वे अपने भाई की शादी में शामिल होकर ड्यूटी पर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, सांचौर और चौरा के बीच उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल हरिश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सांचौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।हरिश कुमार लंबे समय से बागोड़ा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वे अपने भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अवकाश पर घर गए हुए थे और शादी संपन्न होने के बाद ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे।इस घटना से बागोड़ा थाना पुलिस सहित पूरे पुलिस महकमे में दुख का माहौल है।
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
# जालोर पुलिस
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
