जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 15 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय जालोर में बुधवार को एसीबी स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, व्यापारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर मांगीलाल राठौड़ ने एसीबी की स्थापना, कार्यक्षेत्र एवं भ्रष्टाचार निरोधक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई लोकसेवक किसी वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना एसीबी हेल्पलाइन 1064 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने अथवा पद का दुरुपयोग करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को एसीबी हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसीबी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर “हरियालो राजस्थान” अभियान का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रेनाइट एसोसिएशन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा एसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
