नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्शन पंचांग श्रीका भव्य विमोचन समारोह हुआ आयोजित । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दर्शन पंचांग श्रीका भव्य विमोचन समारोह हुआ आयोजित ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल । नगर के वराहश्याम मंदिर सभा भवन में श्री दर्शन पंचांग के भव्य विमोचन समारोह का आयोजन किया गया ।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, वैदिक मंत्रोच्चार तथा मंगलाचरण के साथ पंचांग के विमोचन समारोह का शुभारंभ किया गया ।  समारोह के मुख्य अतिथि पंडित अभिषेक जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भीनमाल के अक्षांश-रेखांश पर आधारित गणितानुसार पहली बार पंचांग निकलना एक अनुकरणीय पहल है । यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है और इसमें प्रवीण शास्त्री ने सफलता हासिल की है । उन्होंने इसी दौरान कहा कि भीनमाल के इतिहास की यह प्रथम घटना सदियों तक याद रखी जाएगी l जोशी ने कहा कि शास्त्री प्रवीण जटाशंकर त्रिवेदी ने अपने अथक प्रयास से खगोल सिद्ध सूक्ष्मवेध निरयन चित्रा पक्षीय गणित के अनुसार पंचांग का निर्माण किया है, जो एक संस्कृति संरक्षण का अनुपम योगदान रहेगा l स्थानीय वराहश्याम सत्संग भवन में पंचांग विमोचन समारोह मुख्य अतिथि पंडित अभिषेक जोशी अध्यक्ष नक्षत्र लोक ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान, राष्ट्रीय संयोजक धर्म सभा पंचांग, क्षेत्रीय प्रभारी सर्वज्ञ एस्ट्रोलॉजी गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं प्रदेश प्रभारी भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद, विशिष्ट अतिथि गजीपुरा महंत प्रेम भारती दूधेश्वर मठ गजीपुरा, ब्रह्मचारी तीर्थानंद कैलाश आश्रम शंकराचार्य मठ खाण्डादेवल, भीनमाल के वयोवृद्ध पंडित रामचंद्र दवे, श्याम खेतावत, जटाशंकर त्रिवेदी तथा पंचांग सम्पादक प्रवीण शास्त्री द्वारा किया गया । प्रवीण शास्त्री ने अपने उद्बोधन में ज्योतिष की वर्तमान समय की आवश्यकता तथा विश्व अभ्युदय व जन मानस में उपयोगी सिद्ध श्री दर्शन पंचांग की अतीव महत्ता पर प्रकाश डाला l  नगर के 36 कौम के मोजिज लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी का साफा, शॉल, श्रीफल व पुष्प मालिकाओ से स्वागत अभिनंदन करने पर दिनेश दवे नवीन ने आभार प्रकट किया  l   सामवेदी वैभव त्रिवेदी ने पंचांग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री दर्शन पंचांग के नाम की शास्त्रीय व्याख्या करते हुए कहा कि यह पंचांग सभी के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा । कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया l कार्यक्रम में देवेंद्र त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।  इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, शैतानसिंह चौहान भूतेल, डॉ. रमेश देवासी, डाॅ. नेमीचंद संघवी, डॉ. प्रेमराज परमार, डॉ. अरुण दवे, अमृत प्रजापत, अंबालाल व्यास, नरेंद्र आचार्य, मुकुंद दवे सायला, अशोक भंडारी,मोतीलाल सोलंकी, परसराम कंसारा, जोरावरसिंह राव, नारायणसिंह राव, सुरेंद्र त्रिवेदी, रवि ठाकुर, प्यारेलाल व्यास, हितेश ठाकुर, रामचंद्र दवे, नंदकिशोर त्रिवेदी, रविदत्त दवे वराड़ा, माधव दवे शिवगंज, किशोरलाल दवे सांचोर, नरेंद्र दवे राणावास, बजरंग सायला, अशोक दवे बालोतरा, देवेन्द्र भंडारी, राजा शर्मा, चम्पालाल शर्मा, मितेन्द्र बोहरा, देवदत्त दवे, लीलाधर व्यास, पारसमल मोदी, अशोक सिंह ओपावत, रमेश चंद्र दवे, पुष्पा त्रिवेदी, रेखा त्रिवेदी, गीता व्यास, सुशीला दवे, ललिता त्रिवेदी, गायत्री दवे, खुशी त्रिवेदी, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!