नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने ग्राम नारणावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने ग्राम नारणावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

😊 Please Share This News 😊

जालोर 21 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम नारणावास मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करवाया।
जिला कलक्टर ने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं।इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नारणावास प्रशासक यशोदा कंवर, प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़ सहित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।मंगलवार को जिले की नारणावास, उम्मेदपुर, राउता, तुरा, माण्डोली, सुरजवाडा, टांपी तथा खारा ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।
बुधवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 22 जुलाई, बुधवार को जालोर उपखंड की रेवत, आहोर की देवकी, सायला की चौराउ, जसवंतपुरा की चांदूर, रानीवाड़ा की तावीदर, चितलवाना की दूठवा तथा सांचौर उपखंड की राजीवनगर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!