नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानव तस्करी के खिलाफ राजस्थान पुलिस का राज्यव्यापी जागरूकता अभियान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मानव तस्करी के खिलाफ राजस्थान पुलिस का राज्यव्यापी जागरूकता अभियान

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-30 जुलाई(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में आज विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) को राजस्थान में राज्यस्तरीय जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र मादक द्रव्य एवं अपराध कार्यालय (UNODC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित थीम “Trapped Behind the Scam” के माध्यम से मानव तस्करी और साइबर अपराध के बदलते स्वरूप के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
35,600 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मानव तस्करी के खिलाफ शपथ 
विश्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस थानों एवं कार्यालयों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 35,600 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मानव तस्करी के शोषण के खिलाफ शपथ लेकर इसके उन्मूलन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने UNODC द्वारा जारी आधिकारिक लोगो को अपने व्हाट्सएप्प एवं एक्स (ट्विटर) प्रोफाइल पर लगाकर भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया।
FM चैनलों के जरिए लाखों लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
पुलिस मुख्यालय की सिविल राइट्स एवं एएचटी शाखा जयपुर द्वारा जयपुर के प्रमुख एफएम चैनलों रेडियो मिर्ची, माय एफएम, एफएम तड़का और रेड एफएम के माध्यम से मानव तस्करी एवं साइबर अपराध के संबंध में विशेष जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। इनमें मानव तस्करी के कारणों, इसके दुष्प्रभावों, बचाव के उपायों तथा उन्मूलन के लिए समाज की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शहर के डिजिटल मॉनिटर्स पर गूंजा मानव तस्करी उन्मूलन का संदेश 
आमजन तक सीधे जागरूकता संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर शहर के प्रमुख एवं दृश्यमान स्थानों पर 14 डिजिटल मॉनिटर्स के माध्यम से मानव तस्करी उन्मूलन संबंधी स्लोगन एवं संदेश प्रदर्शित किए गए। इसके जरिए राहगीरों और आम नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति सजग रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
500 से अधिक विद्यार्थियों ने जाना मानव तस्करी का सच 
सिविल राइट्स एवं एएचटी शाखा द्वारा ही एनजीओ के सहयोग से राजस्थान पुलिस अकादमी के ऑडिटोरियम में मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थी एवं प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। सेमिनार में मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क, पीड़ितों के शोषण, साइबर माध्यमों से होने वाली तस्करी तथा रोकथाम में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।
डीजीपी श्री शर्मा ने बताया कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस की ओर से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य मानव तस्करी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शोषण के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की शपथ, एफएम चैनलों के माध्यम से जागरूकता संदेश, डिजिटल मॉनिटर्स पर प्रचार तथा विद्यार्थियों के साथ सेमिनार के जरिए प्रदेशभर में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!