जिला गजेटियर जिले की आधारशिला, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से तैयार करें – जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 6 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जालोर जिला गजेटियर के अद्यतन एवं लेखन कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजना (जनशक्ति) विभाग, जयपुर के उप निदेशक डॉ. सुदीप कुमावत के नेतृत्व में जयपुर से आई टीम ने भी भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. गावंडे ने कहा कि जिला गजेटियर किसी भी जिले की आधारशिला एवं महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ होता है, जो जिले की सम्पूर्ण पृष्ठभूमि का परिचय बताता है। उन्होंने कहा कि जिला गजेटियर को अद्यतनएवं तथयपरक बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में यह शोधार्थियों, विद्यार्थियों, नीति-निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन के लिए एक विश्वसनीय संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सके।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गजेटियर के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाएं अद्यतन, तथयात्मक एवं प्रमाणिक हों, प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर सूचनाओं का गंभीरता से परीक्षण एवं सत्यापन करने के उपरांत निर्धारित समय-सीमा में आयोजना विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
आयोजना (जनशक्ति) विभाग, जयपुर के उप निदेशक डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि आयोजना विभाग द्वारा जालोर जिला गजेटियर के लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिला गजेटियर किसी भी जिले की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि इसकी उपयोगिता प्राचीन काल से रही है और वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे आमजन एवं प्रशासन के लिए और अधिक उपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि आयोजना विभाग के निर्देशानुसार जिला गजेटियर जालोर में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा कैलेंडर वर्ष 2025 तक की सूचनाओं का पुनः अद्यतन किया जाना है।
बैठक के अंत में आयोजना (जनशक्ति) विभाग के सहायक निदेशक डॉ. नरेन्द्र कुमार मीणा ने जिला गजेटियर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विभागों से समय पर शुद्ध एवं सही उपलब्ध कराने का आग्रह किया।इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी किशन सिंह, गोविन्द राम चौधरी, अंकित कुमार नाटनी, राजेश प्रजापत, दिनेश कुमार प्रजापत, दिनेश सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
