वंडर सीमेंट के सीएसआर हैड स्व.झाला को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर/निम्बाहेड़,मेवाड़ प्रेस क्लब एवं बार एसोसिएशन निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में वंडर सीमेंट के सीएसआर हैड हेमेंद्र सिंह झाला के असामयिक निधन पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को तहसील सभागार में दोपहर 3 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे नगर के पत्रकारगण, एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व. झाला की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रहकर पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी। मेवाड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय मंगनानी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला, मानवेन्द्र सिंह चौहान, रजनीश गोठवाल, बीएम राठी, अमित खंडेलवाल, आनंद सालेचा, डॉ. शौकीन वर्मा व सुधीर किरोड़ीवाल ने स्व. झाला के सरल, सहज व जिम्मेदार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा मे मीडियाकर्मी संतोष जैन, निशांत गर्ग, रजनीश आमेटा, हनी मंगनानी, राकेश पहाड़िया, नरेश मेनारिया, मुकेश राठौड़, कमलेश आमेटा,
पप्पू देथवाल सहित निम्बाहेड़ा बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र वैष्णव, राजेश दायमा, टाइपिस्ट जाहिद खान, इरशाद खान आदि मौजूद थे।
सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एस.एस. अग्रवाल ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
