नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय नौसेना का जहाज तरकश इब्सामार VII के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय नौसेना का जहाज तरकश इब्सामार VII के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा।

😊 Please Share This News 😊
दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2022 तक आईएनएस तारकश भारतीयब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं के बीच एक संयुक्त बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास आईबीएसएएमएआर के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट गकेबेरहा (जो पोर्ट एलिजाबेथ के रूप में भी जाना जाता है) पहुंचा।आईबीएसएएमएआर (आईबीएसएएमएआर VI) का पिछला संस्करण सिमंस टाउन, दक्षिण अफ्रीका में दिनांक 01 से 13अक्टूबर 2018 तक आयोजित किया गया था।भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तेग क्लास गाइडेड मिसाइल फ्रिगेटआईएनएस तारकशएक चेतक हेलीकॉप्टर और मरीन कमांडो फोर्स (मार्कोस) के कर्मियों द्वारा किया जाता है।आईबीएसएएमएआर VII के बंदरगाह चरण में पेशेवर आदान-प्रदान जैसे क्षति नियंत्रण और अग्निशमन अभ्यास, वीबीएसएस/क्रॉस बोर्डिंग व्याख्यान और विशेष बलों के बीच बातचीत शामिल है।

संयुक्त समुद्री अभ्यास समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभियानगत प्रशिक्षण,सर्वोश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने और सामान्य समुद्री खतरों को दूर करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!