नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेपाल की भीषण बाढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रेरक सदस्य करेंगे पीड़ित परिवारों की मदद – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नेपाल की भीषण बाढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रेरक सदस्य करेंगे पीड़ित परिवारों की मदद

😊 Please Share This News 😊

काठमाण्डौ / नई दिल्ली / जयपुर– भारत-नेपाल के सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाले प्रतिष्ठित संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के प्रेरक सदस्यों द्वारा नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा (भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन) में हुई जन-धन की भारी क्षति पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया गया है। संकट की इस घड़ी में संगठन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट (ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, काठमाण्डौ) ने बताया कि उन्होंने मंच के मुख्य संरक्षक, नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय न्यायमूर्ति परमानन्द झा से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण, पुनर्वास तथा भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण एवं मानवीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. शर्मा ने नेपाल की कानून मंत्री माननीया श्रीमती सोबिता गौतम से भी टेलीफोन पर वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच नेपाल सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्यों में सहयोग के लिए पूरी तरह तत्पर है। संगठन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार हर प्रकार की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। मंच की प्रेरणा स्रोत, पूर्व उपसभामुख एवं सांसद माननीया इन्दिरा राणा मगर ने डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा की इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए अपने ‘अमृत संदेश’ में कहा कि विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी के पावन संकल्पों को आगे बढ़ाने तथा दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को प्रगाढ़ करने में डॉ. शर्मा निरंतर नेपाल के साथ खड़े रहे हैं।

इन प्रभावित जिलों में पहुँचेगा सहायता दल:-

संगठन की विशेष कार्ययोजना के अंतर्गत मंच के प्रतिनिधि दल द्वारा नेपाल के अत्यधिक प्रभावित जिलों-रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा एवं चितवन-का दौरा कर पीड़ित परिवारों से प्रत्यक्ष संपर्क साधा जाएगा। इस कठिन समय में मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रभावितों के सामान्य जीवन को पुनः सुचारू रूप से पटरी पर लाने हेतु भोजन, स्वास्थ्य और पुनर्वास की दिशा में ठोस कार्य किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!