नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्षेमकरी माताजी मंदिर तलहटी परिसर में द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर का शुभारंभ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

क्षेमकरी माताजी मंदिर तलहटी परिसर में द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर का शुभारंभ

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा क्षेमकरी माताजी मंदिर तलहटी परिसर, भीनमाल में द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। शिविर का आयोजन सवाई सिंह राठौड़, गजेंद्र देवासी, CBEO एवं निंबाराम चौधरी, सहायक कमिश्नर के निर्देशन तथा कोल चंद सोनी ट्रस्ट के सानिध्य में किया जा रहा है।

शिविर का संचालन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, शिविर संचालक एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में दिनेश कुमार दवे, अध्यक्ष, स्थानीय संघ भीनमाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मुकेश सोलंकी सहित श्रीमती सुशीला चौहान, PEEO भागल भीम; शांतिलाल जीनगर; साजन राम, समाजसेवी; चुनाराम चौधरी, शिक्षाविद्; तथा जे.पी. चौधरी, निदेशक फ्यूचर एकेडमी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दिया सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व का संदेश

मुख्य अतिथि शंकर लाल मंसूरिया को मल्या अर्पण ब स्काउट स्कार्फ से स्वागत किया l दिनेश कुमार दवे अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सेवा-भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा के साथ व्यावहारिक जीवन-कौशल एवं समाजसेवा का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री मुकेश सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम है। इससे बालक-बालिकाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भावना, आत्मविश्वास, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने डॉ. घनश्याम कुमार व्यास के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण एवं सेवा गतिविधियों की सराहना की तथा सहभागियों से शिविर में प्राप्त ज्ञान और कौशल को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।श्रीमती सुशीला चौहान, PEEO भागल भीम ने कहा कि बालक-बालिकाओं में सेवा, सहयोग, स्वावलंबन और नेतृत्व की भावना विकसित करने में स्काउट-गाइड गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जोड़ने पर बल दिया।

शांतिलाल जीनगर ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की जीवन-पद्धति है। उन्होंने स्काउट-गाइड से अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुकेश सोलंकी समाज सेवी व साजन राम, समाजसेवी ने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब युवा वर्ग सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कारों से जुड़ता है। उन्होंने स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा से जोड़ने की पहल की सराहना की।

चुनाराम चौधरी, शिक्षाविद् ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और सक्षम नागरिक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को करके सीखने का अवसर प्रदान करती है और उनमें व्यवहारिक जीवन-कौशल विकसित करती है।

जे.पी. चौधरी, निदेशक फ्यूचर एकेडमी ने कहा कि नेतृत्व, समय-प्रबंधन, टीम भावना, अनुशासन और समस्या-समाधान जैसे जीवन-कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत उपयोगी हैं। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण इन क्षमताओं को व्यवहारिक रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने बताया शिविर का उद्देश्य

शिविर संचालक डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, स्वावलंबन, नेतृत्व, सहयोग, प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्काउट-गाइड अपने विद्यालय, परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बन सकता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और सेवा को साथ लेकर चलना ही वास्तविक सामाजिक विकास का आधार है। प्रशिक्षण को केवल सोपान प्राप्त करने तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशल, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में आगे बढ़ाना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।

डॉ. व्यास ने सभी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, अतिथियों, अभिभावकों एवं सहभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही स्काउटिंग गतिविधियों को व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।

दक्ष प्रशिक्षक दल ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

शिविर में दक्ष प्रशिक्षक दल के दलपत सिंह जोधा ने स्काउटिंग के विविध आयामों के संबंध में सहभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड को अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, सेवा-भावना, प्राथमिक उपचार, व्यवहारिक जीवन-कौशल तथा विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी दी गई।सहभागियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सीखने के साथ करके सीखने की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया।

318 स्काउट-गाइड ने लिया भाग

शिविर में विभिन्न विद्यालयों से कुल 318 स्काउट-गाइड सहभागियों ने भाग लिया। इनमें—

– आदर्श आंजना उच्च माध्यमिक विद्यालय
– PM SHRI जुंजानी
– कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पुनासा
– भागल
– सेफ्टा
– कोट कास्ता
– खानपुर
– वडली नाडी नवापुरा चोपावतान
– भारती पब्लिक स्कूल, खानपुर
– भादरड़ा
– भरूड़ी
– मोदरन
– मुंथला काबा
– अपेक्स पब्लिक स्कूल
– PM SHRI भीनमाल

सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड शामिल रहे।

सैकड़ों स्काउट-गाइड एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में दिनेश कुमार प्राचार्य भीमपुरा, सुरेश कुमार, श्रवण सिंह राव, निर्मल कुमार,

प्रवीणा कुमारी, कृष्णा कुमारी, जयंती कुमारी चौधरी, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन व्यास, अमित कुमार, मंजू लता, कमल चारण, नवाराम, जया राम, प्रियंका, प्रदीप कुमार, सरोज, अरुण कुमार, कमला विश्नोई सहित सैकड़ों स्काउट-गाइड, शिक्षक, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, स्वावलंबन, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण चेतना एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया। शिविर की गतिविधियां विद्यार्थियों में व्यवहारिक दक्षताओं, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित की जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!