नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन देशभर से जुटे गणमान्यजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन देशभर से जुटे गणमान्यजन

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर,23 सितम्बर।उदयपुर की राजमाता साहिबा के अंतिम दिन आयोजित बैठक सभा में देशभर से जनप्रतिनिधियों, पूर्व राजपरिवारों के सदस्यों, उद्योग जगत की हस्तियों, पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों तथा मंदिर-मठों से जुड़े संतों एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ एवं पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने राजमाता साहिबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गोपालगंज, बिहार से राजद के डॉ. उज्जवल नाथ सिंह, गोंदल के पूर्व राजपरिवार सदस्य यादवेंद्र सिंह जाडेजा, गढ़ुला गुजरात के पूर्व राजपरिवार सदस्य अर्जुनसिंहजी गोहिल, बनेड़ा के पूर्व राजपरिवार सदस्य गोपाल चरण सिंह बनेड़ा, एमआरएस ग्रुप के एमडी मेघराज सिंह रॉयल, पचार ग्रुप के एमडी राजेंद्र सिंह पचार, शाहपुरा के राव राजेन्द्र सिंह, रतलाम के पूर्व राजपरिवार सदस्य राम लक्ष्मण सिंह, सिरोही के पूर्व राजपरिवार सदस्य इंद्रेश्वर सिंह एवं दैवत सिंह बहादुर, वाव के पूर्व राजपरिवार सदस्य राणा राजेश्वर गजेंद्र सिंह, अलपुरा से मानवेन्द्र सिंह, कवि शैलेष लोढ़ा, कटक ओड़िया से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब, धामपुर बिजनौर विधायक अशोक कुमार राणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर पूर्व की डिप्टी एसपी छवि शर्मा, 30 इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर अशोक ओहल्याण, राजसमंद के भीम विधायक हरिसिंह रावत, नाथद्वारा मंदिर के अधिकारीजी सुधाकर शास्त्री, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति, भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मानद कुलपति प्रो. (डॉ.) कैलाश डागा, दयानिधि उर्मलिया, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रूरल डेवलपमेंट सेंटर के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य, मारवाड़ राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, 9वीं ग्रेनेडियर मेवाड़ के प्रतिनिधि, अर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर उदयपुर के डॉ. अरविन्द सिंह, सेवा मंदिर न्यासी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी समितियों के सक्रिय सदस्य श्री अजय मेहता तथा राजस्थान कैडर की सेवा निवृत आई ए एस अधिकारी अदिति मेहता तथा भाजपा के कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।बैठक सभा में जोधपुर के आर्टिस्ट और वर्ष 2003 में महाराणा सज्जन सिंह सम्मान से सम्मानित ज्योति स्वरुप शर्मा ने राजमाता साहिबा की पेंटिंग मेवाड़ परिवार को भेंटकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इसके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति ने राजमाता साहिबा के प्रति उनके सम्मान और श्रद्धा को व्यक्त किया। उपस्थितजनों ने शोक संतप्त मेवाड़ परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!