नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत जैन महामंडल की बैठक संपन्नः सामूहिक क्षमापना और विश्व मैत्री दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घाटकोपर में हुआ मंथन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारत जैन महामंडल की बैठक संपन्नः सामूहिक क्षमापना और विश्व मैत्री दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घाटकोपर में हुआ मंथन

😊 Please Share This News 😊

मुंबई-भारत जैन महामंडल के तत्वावधान में आगामी ‘सामूहिक क्षमापना एवं विश्व मैत्री दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को सुबह 9:30 बजे घाटकोपर (मुंबई) स्थित आराध्या भक्ति पार्क के डोम में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ और राष्ट्रीय महामंत्री बाबूलाल बाफना ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। तातेड़ ने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, सेवा और समर्पण ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। आगामी मुख्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल विष्णुदेव वर्मा मुख्य अतिथि, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी विशेष अतिथि, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुंबई महापौर रितु तावड़े तथा शिवलाल पोखरणा सम्मानीय अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जैन समाज के चारों संप्रदायों के श्रमण विरंजन सागर महाराज, विसौम्य सागर महाराज, नम्र मुनि महाराज, मुनि निलय विजय महाराज एवं साध्वी निर्वाण, डॉ. साध्वी योगक्षेम प्रभा आदि ठाणा का पावन सानिध्य (निश्रा) प्राप्त होगा। इसके साथ ही, प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुखराज नाहर, पराग शाह, कैलाशचंद जैन एवं सुरेश गोयल को ‘जैन समाज रत्न’ से अलंकृत किया जाएगा। युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी व युवा मंत्री अमित रांका ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थागत चर्चा की। महिला अध्यक्षा सीए तरुणा बोहरा एवं महिला मंत्री आशा वडाला ने महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता व प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान स्वागत,अतिथि सत्कार, सिटिंग अरेंजमेंट, भोजन, पार्किंग, मंच संचालन और सुरक्षा जैसे प्रमुख विभागों के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय मंत्री मंगल चंद सेठ ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!