नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिताः दूसरे दिन विजेताओं पर बरसा सोना,स्वामी दिव्यस्वरूपदास ने दिया आशीर्वाद – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिताः दूसरे दिन विजेताओं पर बरसा सोना,स्वामी दिव्यस्वरूपदास ने दिया आशीर्वाद

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-स्थानीय गोडी जी मंदिर रोड स्थित श्री स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा वर्ग) के दूसरे दिन शनिवार को कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुकाबलों के अंत में विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक भूपेश चौधरी की देखरेख में आयोजित मेडल वितरण समारोह में श्री स्वामीनारायण विश्वविद्यालय (कलोल) के संस्थापक डॉ. शास्त्री स्वामी प्रेमस्वरूपदास के सानिध्य में स्वामी दिव्यस्वरूपदास ने खिलाड़ियों को शुभाशीष दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का संचार करते हैं। कार्यक्रम में हुआ देवी, मोहन सेठ, अमृत गहलोत, किशोर सांखला और विजय सिंह राव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। विभिन्न भार वर्गों के प्रमुख विजेता में 17 वर्ष छात्र (40 किग्रा): पारस कालवा (श्री गंगानगर) – गोल्ड, आदित्य (कोटा) -सिल्वर, गौरव (कुचामन) व लक्की (अजमेर) ब्रॉन्ज । 17 वर्ष छात्र (36 किग्रा): कपिल (कोटा) गोल्ड, विजय (राजसमंद) – सिल्वर, हरी (भरतपुर) व देव (बाड़मेर) – ब्रॉन्ज । 17 वर्ष छात्रा (36 किग्रा): दिव्यानी (कोटा) गोल्ड, पायल (बीकानेर) – सिल्वर, अन्विता (सीकर/कुचामन) व सुमन (चूरू) – ब्रॉन्ज । 17 वर्ष छात्रा (70 किग्रा): मनोजित कौर (श्री गंगानगर) व गौरी (कोटा) ने अपने-अपने समूहों में गोल्ड हासिल किया। 17 वर्ष छात्रा (70 किग्रा): जिज्ञासा (भरतपुर) व छवि (अजमेर) ने अपने-अपने समूहों में गोल्ड जीता। 19 वर्ष छात्र (40 किग्रा): विवेक कुमार (अजमेर) – गोल्ड, कुशल (फलोदी) सिल्वर, ऋषभ (बाड़मेर) व कुणाल आचार्य (भीलवाड़ा) – ब्रॉन्ज । 19 वर्ष छात्र (45 किग्रा): विवेक कुमार (भीलवाड़ा) – गोल्ड, रामलाल (श्री गंगानगर) सिल्वर । 19 वर्ष छात्र (90 किग्रा): महाराज (सीकर) – गोल्ड, मनोज (श्री गंगानगर) – सिल्वर। 19 वर्ष छात्र (90 किग्रा): ललकेंद्र (जयपुर) – गोल्ड, प्रज्ज्वल (अजमेर) सिल्वर । श्री स्वामीनारायण विश्वमंगल गुरुकुल और शहरवासियों के सहयोग से आयोजित यह महाकुंभ आगामी 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा। परिसर में खिलाड़ियों के रहने, खाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!