भीनमाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका का विशेष अभियान: आमजन से सहयोग की अपील
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती मफ़ी देवी लालाराम माली एवं अधिशासी अधिकारी श्री रवि कुमार खन्ना के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।नगर पालिका प्रशासन ने भीनमाल की सम्मानित जनता से अपील की है कि शहर को साफ-सुथरा रखने में पालिका का सहयोग करें। नागरिक कचरा सड़कों, नालियों या खुले नालों में फेंकने के बजाय नगर पालिका द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले में रखे गए कचरा पात्रों (डस्टबिन) तथा घर-घर आने वाले कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें।
सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण शहर के किसी भी वार्ड, मोहल्ले या गली में यदि नियमित रोड सफाई, नाली सफाई, कचरे का ढेर उठाने, सड़कों पर उगी झाड़ियों की कटाई या घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के न आने जैसी कोई समस्या है, तो नागरिक निसंकोच इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर पालिका की टीम तुरंत संपर्क कर संबंधित क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेगी।सफाई संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है:
वार्ड पार्षद: अपने क्षेत्रीय वार्ड पार्षद के माध्यम से।
नगर पालिका कार्यालय: पालिका कार्यालय के कमरा नंबर 07 में निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर।व्हाट्सएप हेल्पलाइन: नगर पालिका सफाई निरीक्षक के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 74268 55032 पर मैसेज/फोटो भेजकर।जनसहभागिता से ही साकार होगा ‘स्वच्छ भीनमाल’ का सपना नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि सम्मानित भीनमाल वासियों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी के बिना शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना संभव नहीं है।
पालिका ने विश्वास जताया है कि सभी नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए कचरे का सही निस्तारण करेंगे और भीनमाल को एक स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
निवेदक:
नगर पालिका मण्डल, भीनमाल
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
