नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयपुर में फर्ज़ी पत्रकारों की फौज, 900 रुपये की माइक ID से बन रहे हैं ‘पत्रकार’ – दिल्ली में फर्जी यूट्यूबर गिरफ्तार – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जयपुर में फर्ज़ी पत्रकारों की फौज, 900 रुपये की माइक ID से बन रहे हैं ‘पत्रकार’ – दिल्ली में फर्जी यूट्यूबर गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

दिल्ली/जयपुर:(कमलेशआमेटा विशेष संवाददाता)राजधानी जयपुर की गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में आजकल दसवीं फेल और बारहवीं पास उठाईगीरों की फौज घूम रही है। ये वो लपके हैं जो रेडियो मार्केट से 900 रुपये की माइक ID और कैमरा खरीद कर गले में पत्रकार का फर्जी कार्ड लटका कर खुद को पत्रकार बताते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं और असली पत्रकारों को बदनाम कर रहे हैं।                                                                                             दिल्ली से आया बड़ा सबूत:
ऐसा ही एक फर्जी पत्रकार दिल्ली में पकड़ा गया है। आरोपी का नाम *नदीम अहमद अमीन* बताया जा रहा है। आरोप है कि वह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश रच रहा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने IPS अधिकारी विवेक भगत की फोटो से छेड़छाड़ कर AI की मदद से फर्जी और अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद 10वीं फेल है और खुद को एक कथित यूट्यूब चैनल का पत्रकार बताता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर में भी हो जांच की मांग:
इस घटना के बाद जयपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने मांग उठाई है कि जयपुर में भी ऐसे फर्जी माइक ID धारकों की जांच होनी चाहिए, जो बिना किसी डिग्री, बिना किसी अनुभव के सिर्फ माइक और कार्ड के दम पर वसूली और ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। इनके कारण मेहनती और ईमानदार पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है।
पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे फर्जी पत्रकारों के कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाए।                                              नोट:-जालौर -भीनमाल में भी हो जांच 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!