पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 7 अक्टूबर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवड़े की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवडे ने पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों-कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायतीराज चुनाव के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं हेतु उपलब्ध सुविधाओं यथा-विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, मतदान केंद्र हेतु परिधि निर्धारण, निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों का मास्टर ट्रैनर्स द्वारा प्रशिक्षित करवाने की बात कहीं।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स ने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को पंचायतीराज आम चुनाव के संबंध में विभिन्न प्रपत्रों के संधारण, नामांकन प्रपत्र, नॉमिनेशन फॉर्म चेक लिस्ट, स्क्रूटनी प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत, एडीएम भीनमाल पूजा सक्सेना, एडीएम सांचौर प्रकाशचंद अग्रवाल, डीएमएलटी कैलाश परिहार सहित जिले के रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
