नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ – मीना-राजू मंच ने दिया बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ – मीना-राजू मंच ने दिया बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश

😊 Please Share This News 😊

नवापुरा/भीनमाल-आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के पावन अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाडली नाडी नावापुरा में मीना-राजू मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा (11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक) का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथि –

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान *श्री त्रिभुवन सिंह शेखावत* द्वारा की गई। कार्यक्रम में ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक *श्री मोड़ सिंह देवड़ा* का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री खीमाराम, शिक्षक एवं श्री मदन लाल राजपुरोहित विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की सहभागिता –

कार्यक्रम में मीना-राजू मंच की सक्रिय सदस्य बालिकाओं कु. पूजा कुमारी (कक्षा 7), कु. रिंकू कुमारी चौधरी (कक्षा 8), कु. शारदा कंवर (कक्षा 7), कु. पूरी कुमारी (कक्षा 7), कु. जोशना (कक्षा 6) तथा राजू मंच के बालकों नीरज कुमार (कक्षा 8) एवं गोपाल सिंह (कक्षा 7) सहित कक्षा 6 से 8 तक के समस्त विद्यार्थी, समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण –

प्रथम सत्र – प्रार्थना एवं स्वागत –
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं मीना गीत “मीना बोली पढ़ना है…” से हुआ। मीना मंच की बालिकाओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

द्वितीय सत्र – बालिकाओं की प्रस्तुतियां – यह मुख्य आकर्षण रहा 

1. लघु नाटिका – “नन्ही मीना का संकल्प” – कु. पूजा कुमारी एवं कु. रिंकू कुमारी चौधरी के नेतृत्व में बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाती नाटिका व मिट्टी से निर्मित कला कृति से प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई, जिसमें दिखाया गया कि कैसे कम उम्र में विवाह से शिक्षा छूट जाती है।

2. आत्मरक्षा प्रदर्शन – कु. शारदा कंवर एवं कु. पूरी कुमारी द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। यह वही मॉडल है जो विद्यालय में सत्र 2019-20 से डॉ. घनश्याम कुमार व्यास द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण (दिनांक 15 से 24 दिसंबर 2019, भीनमाल में प्राप्त) के बाद प्रारंभ किया गया था।

3. कलाकृति एवं पोस्टर प्रदर्शनी – कु. जोशना, नीरज कुमार एवं गोपाल सिंह द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “बाल विवाह रोको”, “सुकन्या समृद्धि योजना”, “पॉक्सो अधिनियम” एवं “साइबर सुरक्षा” विषयों पर 25 से अधिक हस्तनिर्मित पोस्टर प्रदर्शित किए गए।इन प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित ग्रामवासियों ने करतल ध्वनि से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया तथा कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं।

तृतीय सत्र – उद्बोधन –

संस्था प्रधान श्री त्रिभुवन सिंह शेखावत ने कहा –“वडली नाडी जैसे सीमांत रेगिस्तानी क्षेत्र में बेटी को पढ़ाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारी 41 बेटियां आज विद्यालय की शान हैं।”

विशिष्ठ अतिथि श्री खीमाराम एवं श्री मदन लाल राजपुरोहित ने बाल विवाह अधिनियम 2006, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी।

विशेष एवं प्रेरणादायी उद्बोधन – मीना-राजू मंच प्रभारी डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, प्रबोधक द्वारा –

डॉ. व्यास ने कहा –

“आदरणीय अतिथिगण, प्यारी बेटियों,

मैं 2019 से इस विद्यालय को देख रहा हूँ। जब मैं आया था, तब यहाँ 6-8 में सिर्फ 9 बेटियां थीं। लोग कहते थे – रेगिस्तान में बेटी पढ़ेगी कैसे?

लेकिन आज मेरी पूजा, रिंकू, शारदा, पूरी,नीतू – ये सिर्फ नाम नहीं, ये वडली नाडी की क्रांति हैं। आज 201बेटियां नियमित स्कूल आती हैं और पिछले 3 साल से एक भी बेटी ने स्कूल नहीं छोड़ा – ड्रॉप आउट शून्य है।

यह कैसे हुआ? हमने किताबी मीना मंच को जीवंत किया।

हमारा वडली नाडी मॉडल –
पहला – हर बेटी को आत्मरक्षा में निपुण करना,
दूसरा – हर बेटी को कानून – पॉक्सो, बाल विवाह कानून की जानकारी देना,
तीसरा – हर बेटी को बैंक, सुकन्या, साइबर सुरक्षा की वित्तीय साक्षरता देना।

मैं आप सभी अभिभावकों से हाथ जोड़कर कहता हूँ – बेटी का विवाह 18 साल से पहले मत करो। बेटी को पढ़ाओ, वह दो परिवारों का नाम रोशन करेगी।

इस पखवाड़े में हम 15 दिन तक रुकने वाले नहीं हैं –

– दिनांक 12 अक्टूबर – ग्राम वडली नाडी में निबंध प्रतियोगिता – विषय – “मेरी बेटी, मेरा अभिमान”
– दिनांक 14 अक्टूबर – रंगोली प्रतियोगिता
– दिनांक 16 अक्टूबर – ग्राम चौपावतान तक जागरूकता रैली
– दिनांक 20 अक्टूबर – मातृ सम्मेलन एवं विधिक साक्षरता शिविर
– दिनांक 25 अक्टूबर – समापन एवं 41 बालिकाओं का सम्मान

हमारा लक्ष्य है – वाडली नाडी नावापुरा को बाल विवाह मुक्त एवं 100% बालिका साक्षर ग्राम बनाना।”

समापन –

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बालिका शिक्षा, लिंग समानता एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। मीना मंच की बालिकाओं को “मीना प्रेरणा बैज” लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कु. पूजा कुमारी एवं कु. रिंकू कुमारी चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!