नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आसोजी नवरात्रा कल से शुरू,महरानगढ़ ट्रस्ट द्वारा दर्शनों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आसोजी नवरात्रा कल से शुरू,महरानगढ़ ट्रस्ट द्वारा दर्शनों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर– महरानगढ़ दुर्ग में चामुण्डा माताजी के मंदिर में रविवार को आसोजी नवरात्रा का प्रारम्भ घट स्थापना के साथ  होगा। महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा नवरात्रा में चामुंडा माता मंदिर में दर्शनों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है । दर्शन व्यवस्था प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

महाराजा गज सिंह महारानी हेमलता राज्ये  आज चामुंडा माताजी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत  ने बताया कि नवरात्रा स्थापना पर सतवर्ती पाठ का संकल्प और थापना का मुहूर्त सुबह 12.05 से 12.51 बजे के बीच  है।  महाराजा गजसिंह व महारानी हेमलता राज्ये   इस मुहूर्त के अनुसार मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे ।

प्रातः 7:00 से शाम 5:00 बजे तक चामुंडा माता के दर्शन की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह  इस बार भी प्रशासन के सुझावानुसार प्रातः 7:00 जयपोल व  फतेहपोल के द्वार दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे व  शाम 5:00 बजे तक दर्शनों की व्यवस्था रहेगी । पूरे नवरात्रा  के दौरान यही व्यवस्था रहेगी । जयपोल के बाहर से लेकर मंदिर तक दर्शनों की एक पंक्ति व्यवस्था रहेगी एवं डी. एफ.एम.डी. गेट से ही जयपोल व फतेहपोल से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। पट्टे पर महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के लिये आने-जाने की व्यवस्था की गई है वह वहीं से जायेगे और वहीं से आयेगे। इसी प्रकार पुरुषों एवं युवाओं के लिये सलीम कोट से होते हुए बसन्त सागर से आने-जाने की व्यवस्था की गई है।

मुहूर्त अनुसार थापना
श्री चामुण्डा मंदिर के  बसंत सागर के पास नौ वेदपाठी ब्राह्मण स्थापना 1 1 से 19 अक्टूबर तक दुर्गापाठ का वाचन करेंगे। नवरात्रा के अंतिम दिन से पूर्व होमाष्टमी की रात हवन प्रारंभ किया जायेगा जिसकी पूर्ण आहुति 20 अक्टूबर  नवमी को प्रातः 11.15  से 11 . 50  बजे के बीच में महाराजा गजसिंह जी एवं महारानी श्रीमती हेमलता राज्ये जी द्वारा की जायेगी व महाराजा गज सिंह की तिलक आरती प्रातः 11. 51 से 12 .01 तक व नवमी को प्रातः 12.05 से  12.15 के बीच थापना जी के उत्थापना का मुहूर्त होगा।

महिला व पुरुषों के प्रसाद चढ़ाने  की यह रहेगी व्यवस्था

दर्शन करने आने वाली महिलाओं के लिए नारियल बडा करने की व्यवस्था पट्ठे पर की गई है और पुरुषों के लिए बसंत सागर के पास की गई है I महरानगढ़ म्यूजियम प्रबंधन व प्रशासन द्वारा यह अनुरोध है कि दर्शनार्थी अपने साथ पानी वाले नारियल के स्थान पर गोटे वाला प्रसाद लेकर आए जिससे उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं हो I व्यवस्था के तहत चामुंडा माता में दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में परिक्रमा वर्जित रहेगी।

पॉलिथीन में प्रसाद लाना मना होगा
नवरात्रा के दौरान पॉलिथीन में प्रसाद लाना मना होगा ,साथ ही दर्शनार्थियों से निवेदन रहेगा कि वह  कैरी बैग ( हैंगिंग बैंग व थेले)  इत्यादि अपने साथ नहीं लावे।
शराब पीकर आना व साथ लाने पर प्रवेश नहीं

प्रशासन के निर्देशानुसार नवरात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को शराब साथ लाने व शराब पीकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा ।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम
महरानगढ़ दुर्ग में नवरात्रा  के दौरान जयपोल से चामुंडा माताजी मंदिर परिसर तक अलग-अलग स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो विभिन्न स्थानों पर दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखेंगे ,इसके साथ ही कंट्रोल रूम की भी स्थापना होगी, जहां से महिला और पुरुष  दर्शनार्थियों को दर्शन के निर्देश पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर दिए जाएंगे ।

पीने के पानी की सुविधा

दर्शनार्थियों के लिए पीने के पानी की प्याऊ की व्यवस्था जयपोल के बाहर डेढ कंगूरा पोल के पास, महिलाओं के लिए पट्ठे पर ,पुरुषों के लिए सलीम कोट मैदान पर की गई है । उन्होंने बताया कि बिजली की व्यवस्था सभी स्थानों पर सुनिश्चित रहगी व जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी जो पूरे 24 घंटे रहेगा और बिजली कर्मियों की नियुक्ति भी निर्देश अनुसार रहेगी । महरान गढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सुरक्षाकर्मी भी स्थान स्थान पर अपनी ड्यूटी देंगे तथा प्रशासन व  पुलिस के कर्मचारियों के साथ सहयोग करेंगे ।

एंबुलेंस  व फायर ब्रिगेड की रहेगी व्यवस्था
प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की जा रही है जो  जयपोल के बाहर तैनात रहेगी महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की एंबुलेंस ऊपर  पट्ठे पर तैनात रहेगी । चिकित्सा विभाग व महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर व कंपाउंडर  नवरात्रा के दौरान सभी आवश्यक उपकरण एवं मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर लिफ्ट सुविधा भी उपलब्ध रहेगी ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!