नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर। वरिष्ठ रेल अधिकारी आलोक मिश्रा ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1991 बैच के अधिकारी मिश्रा को रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास और रेलपथ अनुरक्षण का 34 साल से अधिक का अनुभव है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार,इससे पहले मिश्रा उत्तर रेलवे में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे। वे उत्तर रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई है। रेलपथ की गुणवत्ता,अनुरक्षण और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कार्यों में उनका तकनीकी अनुभव रहा है।उनकी नियुक्ति से उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रही विकास परियोजनाओं और रेल अवसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!