नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

😊 Please Share This News 😊

सांचौर 5 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को पंच एवं सरपंच पदों के लिए हुए मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की स्थिति, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं मतदान दलों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने केरिया, परावा, सांगडवा, डावल, आमली, पालड़ी एस, डेडवा, जाखल, मालवाड़ा, करावड़ी, मालियो का गोलिया एवं भादरूना सहित 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदाताओं की आवाजाही तथा मतदान दलों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। साथ ही दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की।
एडीएम कार्यालय सांचौर में अधिकारियों के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा
मतदान दिवस के दौरान पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय सांचौर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मतदान की प्रगति, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने अधिकारियों को मतगणना कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने, उपसरपंच चुनाव तथा निर्वाचन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र अग्रवाल सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!