नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट,वार रूम से स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट,वार रूम से स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर

😊 Please Share This News 😊

पांचों प्लेटफॉर्म सहित पूरे स्टेशन की निगरानी,जीआरपी-आरपीएफ मुस्तैद
जोधपुर। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ती यात्री भीड़ के प्रबंधन के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जीआरपी और आरपीएफ को भी मुस्तैद रखा गया है।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्थापित वार रूम से स्टेशन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यहां से सर्कुलेटिंग एरिया,टिकट घर, पार्सल कार्यालय,ऊपरी पैदल  पुलों,लिफ्ट,एस्केलेटर और प्रतीक्षालयों सहित सभी पांचों प्लेटफॉर्म की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं,आरपीएफ जोधपुर पोस्ट पर भी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रेनों को निर्धारित प्रस्थान समय से काफी पहले प्लेटफॉर्म पर लगाने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से उत्तर दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से कोच में बैठाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की भी तैनाती की गई है।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान जल्दबाजी न करें तथा अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें।

रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान प्रत्येक यात्री की यात्रा सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!