नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण के लिए प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण के लिए प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

जालोर 6 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में चतुर्थ चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में मतदान केन्द्र एवं आरक्षित रखी जाने वाली ईवीएम की प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात कमीशनिंग हेतु ईवीएम का वितरण संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, भारतीय जनता पार्टी से डिम्पल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनिल पंडित सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!