नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति से की मुलाकात – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति से की मुलाकात

😊 Please Share This News 😊
नई दिल्ली-भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज, 10 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के लिए, पुलिस अधिकारी और सिपाही शासन का प्रतीक होते हैं। जहां पुलिस व्यवस्था अच्छी होती है वहां के लोग कहते हैं कि शासन-प्रशासन अच्छा है। जब पुलिस अधिकारी किसी व्‍यक्ति की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ अत्‍यन्‍त ध्यानपूर्वक सुनते हैं तो उस व्यक्ति को बहुत सहारा महसूस होता है। उन्‍होंने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से कहा कि उन्‍हें सामाजिक या आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के मन से भय को दूर करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक नहीं है।राष्ट्रपति ने कहा कि व्‍यवस्‍था में कुछ कर्मचारी प्रौद्योगिकी के उपयोग में वरिष्ठ अधिकारियों की तुलना में अधिक सक्षम हो सकते हैं। उन्‍होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि वे अपनी टीम के सबसे कनिष्‍ठ सदस्यों से भी सीखने में संकोच नहीं करें। उन्होंने उनसे अपनी कार्यशैली में जन-भागीदारी और टीम वर्क को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के सदस्यों के कल्याण को प्राथमिकता देकर, वे उनकी क्षमताओं और उत्साह को बढ़ा सकेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्‍यवस्‍था से जुड़े कानूनों और नियमों के माध्‍यम से व्‍यापक अधिकार प्राप्‍त होंगे। किंतु वे जनता का वास्‍तविक सम्मान अपने कार्यनिष्पादन और जीवन-मूल्यों के आधार पर ही अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के मन में नागरिकों की सेवा करने की भावना होनी चाहिए, न कि उन पर अपनी श्रेष्ठता जताने का भाव।

राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से भ्रामक सूचना फैलाना एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा है। आसानी से प्रभावित होने वाले लोगों, विशेषकर युवा वर्ग को सुनियोजित दुष्प्रचार के माध्यम से गुमराह किया जा सकता है। ऐसे अनुचित कृत्‍य स्थानीय, क्षेत्रीय अथवा राष्ट्रीय स्तर पर सुनियोजित रूप से किए जा सकते हैं। स्मार्ट पुलिसिंग के माध्यम से ऐसी स्थितियों को बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण और बड़ा होने से रोका जा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि साइबर अपराध व्यापक और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं। पुलिस को साइबर अपराधों की गंभीरता के प्रति समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना चाहिए।

डीपफेक लोगों के लिए नए प्रकार के खतरे उत्पन्न कर रही है। उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि पुलिस अधिकारियों को अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने वाले अपराधियों से सदैव एक कदम आगे रहना होगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!