नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

जालोर 14 नवम्बर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार को आयोजित मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने निरीक्षण के क्रम में पुर, सरनाऊ, सांकड़, सेवाड़ा, कुड़ा, जालेरा खुर्द, रानीवाड़ा कलां एवं मालवाड़ा सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया की स्थिति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली तथा मतदाताओं से बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।इस अवसर पर संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!