नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

😊 Please Share This News 😊
जयपुर, 23 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग की केन्द्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के विभिन्न घटकों, वित्तीय प्रगति, पशुपालन उद्यमिता विकास कार्यक्रम, बकरी सीमेन प्रयोगशाला की स्थापना, पशुपालक प्रशिक्षण, चारा बीज उत्पादन तथा अनुसंधान परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पशुपालकों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए ता​कि पशुपालन क्षेत्र में रोजगार, उद्यमिता एवं उत्पादन वृद्धि को प्रोत्साहन मिले।बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन का उद्देश्य पशुधन एवं कुक्कुट क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, नस्ल सुधार, गुणवत्तापूर्ण चारा एवं चारा बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान, नवाचार एवं पशुधन बीमा को बढ़ावा देना है।पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास सीतारामजी भाले ने बताया कि योजना के अंतर्गत बकरी, भेड़, सूकर एवं कुक्कुट पालन के साथ-साथ चारा उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ पशुधन उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!