नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोर्टा का वियतनाम में हो ची मिन्ह सिटी का दौरा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोर्टा का वियतनाम में हो ची मिन्ह सिटी का दौरा।

😊 Please Share This News 😊
भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोर्टा जो दक्षिणचीन सागर में आगे तैनात हैं, वे फिलहाल द्विपक्षीय रक्षा सहयोगआयोजनों के लिए वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी पहुंच चुके हैं।अपनी यात्रा के दौरान ये दोनों नौसैन्य पोत वियतनाम पीपुल्स नेवीके साथ कई पेशेवर गतिविधियां एवं बातचीत करेंगे।यह दौरा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को और आगेबढ़ाने के साथ-साथ भारत तथा वियतनाम के बीच राजनयिकसंबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर को मनाने के लिए द्विपक्षीयरक्षा सहयोग गतिविधियों का हिस्सा है। इस वर्ष की शुरुआत में भीभारतीय नौसेना के दो युद्धपोत सह्याद्री और कदमत्त ने हो चीमिन्ह सिटी का दौरा किया था।

वियतनाम की यात्रा करने वाले भारतीय नौसेना के दोनों जलपोतशिवालिक और कमोर्टा विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना केपूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं।

ये दोनों युद्धपोत भारत में डिज़ाइन तथा निर्मित हैं। ये जहाजहथियारों एवं सेंसर की एक बहुमुखी प्रणाली से लैस हैं, ये बहु-उद्देशीय हेलीकाप्टर ले जाने में सक्षम हैं और भारत की उन्नतयुद्धपोत निर्माण क्षमताओं का प्रतीक हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!