अध्यापक बना भामाशाह, ज़रूरतमंदों को किये स्वेटर वितरण ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। निकटवर्ती ग्राम लेदरमेर के रा. उ. मा. विद्यालय के अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्रप्रसाद धांगड़ ने भामाशाह बन कर स्वेटर वितरण किये । उन्होंने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत 21 विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर, उन्हें स्वेटर वितरित किये । इस अवसर पर स्वेटर पाने वाले छात्र छात्राओं के चहरे खिल उठे । उनके अभिभावकों ने शाला परिवार की इस अनूठी पहल पर आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मौके पर प्रधानाध्यापक जगदीशकुमार, जेताराम माली, रमेशकुमार सैन, नारायणलाल जीनगर, ममताकुमारी धाबाई, सन्तलाल जाखड़, चन्द्रभान बुगालिया, प्रकाशकुमार विश्नोई सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
