भक्तिमय हुआ पुरा भीनमाल, आवभगत देखकर योगी हुए गदगद।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।नीलकंठ महादेव मंदिर महोत्सव में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी का राजकीय हेलीकॉप्टर महाविद्यालय के पीछे बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरा ।उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला गाड़ियों से माघ चौक पहुंचा जहां पर महाकवि माघ के दर्शन कर उन्हें माल्यार्पण किया। वहां से योगी का काफिला मुख्य बाजार में पहुंचा, वहां पर भगवान वाराहश्याम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की । जिसके बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण पहुंचे । नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंच कर योगी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की ।
यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत-अभिनंदन किया गया । जहां प्रेमसिंह राव, खुशवंतसिंह राव, जगदेवसिंह राव के द्वारा साफा, माला, शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साधु संत भी उपस्थित रहे ।
उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रकाश डालते हुए योगी ने चर्चा की व लोगों को विस्तृत जानकारी दी ।
योगी ने कहा कि राजस्थान धर्म और कर्म की धरती है। राजस्थान में कई योगी हुए है । योगी ने जालोर के योगीयों को भी याद किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी मौजूद रहे । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हमारा देश, गौ, ब्राह्मण की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं ।
मुझे बहुत प्रसन्नता है कि अगले साल से राम मंदिर में विधिवत कार्य शुरू हो जाएगा। नीलकंठ महादेव मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आने वाले 1500 साल के लिए बनाया गया हो, ऐसा लग रहा है यह मंदिर । जैसे राम मंदिर बन रहा है, वैसे ही यह नीलकंठ मंदिर भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से कम महिमा नहीं है नीलकंठ महादेव मंदिर की । इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिस रास्ते से गुजरे वहां सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी तथा उन्होंने फूल वर्षा करते हुए जय श्रीराम ने नारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया । योगी अपने सम्मान को देख कर गद् गद् दिखाई दे रहे थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
