नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिव्यांग जनों को शीघ्र बीपीएल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी : आयुक्त विशेष योग्यजन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दिव्यांग जनों को शीघ्र बीपीएल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी : आयुक्त विशेष योग्यजन ।

😊 Please Share This News 😊

जिला विकलांग कल्याण समिति द्वारा प्रथम दिव्यांग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को स्थानीय माली समाज धर्मशाला में रखा गया ।दिव्यांग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त विशेष योग्यजन उमाशंकर शर्मा ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि दिव्यांग जनों को शीघ्र बीपीएल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी । उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है एवं अभी मिल रही सुविधाओं से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी । शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हमें बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही है फिर भी हमारी कोशिश रहेगी कि हमें अपने बंधुओं को ओर ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो । उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई  जा रही सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य राज्यों से हमें ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो रही है ।

विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा पालनहार योजना, पेंशन योजना, बस-रेलवे पास प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांगों को सरकार आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वयं के पैरों पर खड़े होने के लिए अनुजा ॠण योजना, बिना गारंटी सरल प्रक्रिया से मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन व्यवसाय ॠण की भी जानकारी दी ।

इस अवसर पर सुभाष मणि, पुखराज विश्नोई, हीराभाई देवासी, धोलीदेवी हरदानाराम भालनी, उत्तम जैन, विमला ओमप्रकाश तेतरवाल, मदन राजपुरोहित, रणजीत गुर्जर सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

जिला विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जयन्तीलाल जीनगर, जिला मंत्री सुरेन्द्र राठी, महिला जिला मंत्री किकादेवी मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष घेवरचंद राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष छगनाराम प्रजापत, सह संयोजक मांगीलाल साऊ, जिला संगठन मंत्री रेवाराम सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की ।

इस अवसर पर जिले भर से 500 से अधिक दिव्यांग व उनके सहयोगीयों ने सम्मेलन में भाग लिया । समारोह में 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीए एसटीसी, छात्रों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खेलों में भाग लेने वाले जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया ।

समिति के जिला अध्यक्ष जयंतीलाल जीनगर ने बताया कि समारोह में सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, भामाशाहों, रक्तदान संस्थाओं व स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया गया । जिला मंत्री एवं सम्मेलन  संयोजक सुरेंद्र पी राठी ने बताया कि सम्मेलन में चिकित्सा विभाग द्वारा प्रमाण पत्र बनवा कर लोगों को लाभान्वित किया गया । समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैसाखी, कान की मशीन का चयनित लोगों को वितरण किया गया ।

जिला विकलांग कल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रथम दिव्यांग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, उत्तमसिंह गोस्वामी, ललित होंडा, सोनी, मुकेश सोलंकी सहित भोजन, सम्मान पत्र, टेन्ट, प्रचार सामग्री, स्मृति चिन्ह, डाॅक्यूमेंट फाइल, कम्बल एवं आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए सभी को साफा बंधवाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका होसला बढ़ाया गया ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!