नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संगीत सात सुरों को, राजयोग आत्मा के साथ मूल्य को जगाता है – बीके गीता  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संगीत सात सुरों को, राजयोग आत्मा के साथ मूल्य को जगाता है – बीके गीता 

😊 Please Share This News 😊

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र की संचालिका बी के गीता बहन ने वॉइस ऑफ भीनमाल के फिनाले प्रोग्राम में राजयोग की व्याख्या बताते हुए कहा कि साधना के लिए एकांत और एकाग्रता की आवश्यकता होती है। ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र, रेडियो मधुबन तथा खेतावत फाइनेंशियल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वॉइस ऑफ भीनमाल कॉन्टेस्ट का फिनाले डॉ प्रेमराज बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवणसिंह राठौड़ दासपा, मुंबई से प्रसिद्ध सिंगर कविताप्रसाद, सिंगर कुसुम, रेडियो मधुबन से आर जे रमेश भाई, सौजन्यकर्ता ओमप्रकाश खेतावत, अशोक खेतावत के उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर डॉ प्रेमराज बोहरा ने सभी प्रतिभागियों को अपने शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए राजयोग की महिमा की। सौजन्यकर्ता ओम प्रकाश खेतावत ने कहा कि भीनमाल में इतनी अच्छी प्रतिमाएं  है, जिनको चयनित करने का कार्य ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया जो सराहनीय है । श्रवणसिंह राठौड़ ने युवा कलाकारों को सतत अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी और संस्था को शुभकामनाएं दी। आरजे रमेश भाई ने रेडियो मधुबन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का परिचय दिया। इस दौरान एडवोकेट सुरेश बोहरा ने रामायण की चौपाई गाकर कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग लाया । नैना बहन ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया । पिंडवाड़ा से आए हुए जगदीश भाई ने एक सुंदर मारवाड़ी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट में कुल 35 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया । जिनमें से चुने गए प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय निर्णायक सिंगर कविताप्रसाद, सिंगर कुसुम द्वारा घोषित किए गए । जिनमें प्रथम स्थान भरूड़ी के सुमित कुमार, द्वितीय स्थान नरेश दहिया तथा मनीषा परमार और तृतीय स्थान कार्तिक परिहार, मुकेश कुमावत, बीके सुमन ने प्राप्त किया। इस दौरान सिंगर कविताप्रसाद और सिंगर कुसुम ने आध्यात्मिक प्रेरणादायी गीतो द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रौनक बढाई। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्जुन भाई द्वारा किया गया तथा धन्यवाद भारत विकास परिषद संरक्षक नैनाराम चौहान द्वारा दिया गया।   इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, संदीप देवासी, महेंद्र शर्मा, गुमानसिंह राव, हेल्पिंग नेचर फाउंडेशन के ओखाराम बोस, उद्बोधक मीठालाल जांगिड़, मीना अग्रवाल, शारदा खेतावत, ममता खेतावत, हसमुख भाई, गणेश भाई, बीके कीर्ति बहन, बीके संध्या बहन, बीके अंजलि बहन ने अपनी  प्रमुख उपस्थिति दर्शायी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!